शशिभूषण हत्याकांड : एक साल से चल रहा था फरार
दानापुर : रूपसपुर थाना क्षेत्र के धनौत इलाके में नाली में पानी गिराने को लेकर हुए विवाद में 55 वर्षीय शशिभूषण सिन्हा की हत्या के आरोपी रोहित राज ने पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। वह एक साल से फरार था, और उसने यह कदम तब उठाया जब उसके घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई चल रही थी। एएसपी भानू प्रताप सिंह ने बताया कि इस हत्या के मामले में कुल छह आरोपियों को नामजद किया गया था, जिनमें रोहित राज भी शामिल था। शनिवार को कोर्ट के आदेश पर फरार आरोपियों के घरों की कुर्की जब्ती की कार्रवाई शुरू की गई थी। इसी दौरान रोहित ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपनी नानी के घर छुपकर रह रहा था।
धनौत में शशिभूषण सिन्हा की हत्या के मामले में एक साल से फरार आरोपी ने घर की कुर्की-जब्ती के दौरान किया समर्पण
Taazakhabare : एएसपी ने बताया कि शशिभूषण सिन्हा की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रवीण कुमार सिंह को घटना के एक सप्ताह के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। प्रवीण के घर से एक देसी रायफल और 10 कारतूस भी बरामद किए गए थे। 12 नवंबर 2023 को दीपावली की सुबह, पानी गिराने के मामूली विवाद को लेकर प्रवीण ने अपने पड़ोसी 55 वर्षीय शशिभूषण सिन्हा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस हमले में शशिभूषण के पुत्र अमित कुमार सिन्हा और भाई नौमी सिन्हा भी घायल हो गए थे। घटना के बाद, आक्रोशित ग्रामीणों ने आरोपी के घर को आग लगा दी और तीन ट्रैक्टर और दो बाइक भी जला दी।