Taazakhabare : हिंसा के बाद 5 जिलों में कर्फ्यू, साथ में इंटरनेट बंद
मणिपुर में एक महिला और दो बच्चों के शव मिलने के बाद शुरू प्रदर्शन शनिवार को हिंसक हो गया। मैतेई बहुल इंफाल घाटी में प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार के तीन मंत्रियों और छह भाजपा विधायकों के घरों पर हमला किया। उग्र भीड़ ने मंत्री सपम रंजन, एल सुसिंद्रो सिंह, वाई खेमचंद व सीएम बीरेन सिंह के दामाद और भाजपा विधायक आरके ईमो सिंह के घरों को भी निशाना बनाया। देर रात उग्र भीड़ मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के भी आवास तक पहुंच गई।
उग्र प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए सुरक्षाबलों को आंसू गैस के गोले और हवाई फायरिंग करनी पड़ी। हालात बिगड़ते देख पांच जिलों में कर्फ्यू लगाया गया है। वहीं, सात जिलों में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। इस बीच, कुछ मंत्रियों सहित भाजपा के 19 विधायकों ने बीरेन सिंह को हटाने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय को पत्र भेजा है। सूत्रों के अनुसार अगले दो-तीन दिन में हालात और बिगड़े तो प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग सकता है।
दरअसल, शुक्रवारं रात मणिपुर-असम सीमा पर जिरि और बराक नदियों के संगम के करीब तीन शव मिले थे। संदेह है कि ये उन छह लोगों में तीन के हैं, जिन्हें 11 नवंबर को कुकी उग्रवादियों ने जिरीबाम से अपहृत किया था। इसी दिन सुरक्षाबलों ने 10 बंदूकधारी उग्रवादियों को मार डाला था। जबकि कुकी-जो संगठन ने इन 10 लोगों को विलेज गार्ड बताया था। इधर, नदी में शवों की बरामदगी के बाद राज्य सरकार ने ऐहतियातन राजभवन, सीएम आवास, मंत्रियों, विधायकों और सभी दलों के कार्यालयों की सुरक्षा बढ़ा दी थी।
मणिपुर समाचार लाइव: इंफाल में पूर्ण कर्फ्यू, बर्बरता के आरोप में 23 गिरफ्तार
Taazakhabare : मणिपुर में आज फिर क्यों भड़की हिंसा?
विस्थापितों के एक शिविर से सोमवार से लापता दो महिलाओं और एक बच्चे के शव जिरीबाम में बराक नदी से बरामद होने के बाद शनिवार रात को आक्रोश फैल गया। शुक्रवार रात एक महिला और दो बच्चों समेत तीन अन्य शव मिले।
इससे पहले शनिवार को आंदोलनकारियों ने राज्य के तीन मंत्रियों और छह विधायकों के आवासों पर हमला किया था.
अधिकारियों ने कहा कि इस बीच, असम राइफल्स, बीएसएफ और राज्य बलों सहित सुरक्षा कर्मियों ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले और रबर की गोलियां चलाईं और सिंह के घर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश को नाकाम कर दिया।