TaazaKhabare: बिहार के मौसम में बदलाव के आसार हैं। दो दिनों बाद तेज पछुआ हवा के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे ठंड में वृद्धि हो सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बनने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा। वहीं इस दौरान लोगों से सावधान रहने की अपील की गई है।
Bihar Weather News: राजधानी पटना समेत प्रदेश के मौसम में बदलाव के आसार हैं। दो दिनों बाद प्रदेश में तेज पछुआ हवा के साथ न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। इससे ठंड में वृद्धि संभव है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पर्वतीय इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव बनने से प्रदेश के मौसम में बदलाव आएगा।
न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास बना हुआ है। राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से 4.3 डिग्री सेल्सियस अधिक होने के साथ 20.1 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि 15.8 डिग्री सेल्सियस के साथ अरवल में प्रदेश का सर्वाधिक न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। गुरुवार को पटना सहित आसपास इलाकों में सुबह के समय धुंध व दिन में धूप निकलने से मौसम सामान्य बना रहा।
अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अधिसंख्य भागों में सुबह के समय धुंध व उत्तरी भागों में घना कोहरे का प्रभाव रहेगा। दिन में धूप निकलने के साथ मौसम सामान्य बना रहेगा। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के अभाव में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है इनके कारण विशेष रूप से ठंड का प्रभाव नहीं है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर | अधिकतम | न्यूनतम |
पटना | 31.0 | 20.1 |
गया | 31.2 | 17.4 |
भागलपुर | 30.2 | 19.8 |
मुजफ्फरपुर | 28.6 | 21.0 |