
Shrikant Shinde vs Rahul Gandhi: श्रीकांत शिंदे ने संसद में सवाल उठाया—”इंदिरा गांधी ने Swatantryaveer Savarkar को देश का ‘great son‘ कहा था। तो क्या इसका मतलब है कि इंदिरा गांधी संविधान के खिलाफ थीं?”
संसद में गरमाया माहौल: सावरकर पर बयान से भड़के राहुल गांधी, जोरदार हंगामा
Shrikant Shinde: संविधान की 75वीं वर्षगांठ पर संसद में चल रही चर्चा अचानक तीखी बहस में बदल गई। शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद श्रीकांत शिंदे ने अपने संबोधन में इंदिरा गांधी का एक पत्र पढ़ा, जिसमें उन्होंने स्वातंत्र्यवीर सावरकर को देश का ‘great son’ कहा था। इसके बाद शिंदे ने चुटकी लेते हुए पूछा, “क्या इसका मतलब है कि इंदिरा गांधी संविधान विरोधी थीं?“
इस टिप्पणी से कांग्रेस नेता राहुल गांधी नाराज हो गए और अपनी सीट से खड़े होकर विरोध जताने लगे। उनके उठते ही संसद में शोर-शराबा शुरू हो गया, और माहौल गर्मा गया। विपक्ष और सत्ता पक्ष के सांसदों के बीच तीखी नोकझोंक होती रही। इस मुद्दे ने सदन में चर्चा का रुख बदल दिया और सावरकर को लेकर पुरानी बहस फिर से उभर आई।
श्रीकांत शिंदे का जोरदार हमला
शिवसेना नेता श्रीकांत शिंदे ने कांग्रेस पर तीखे आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में कांग्रेस ने बार-बार संविधान का अपमान किया है। उनका आरोप है कि कांग्रेस ने डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर को चुनाव में हराने का प्रयास किया था।
श्रीकांत शिंदे ने आगे कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान कई बड़े हादसे और हिंसक घटनाएं हुईं। उन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगों और अयोध्या में कारसेवकों पर गोलीबारी का उल्लेख किया। इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि मुंबई में हुए बम धमाके भी कांग्रेस के शासनकाल में हुए थे।
श्रीकांत शिंदे ने एक और सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने स्वातंत्र्यवीर सावरकर को ‘महान सपूत’ बताया था। तो क्या इसका मतलब है कि इंदिरा गांधी खुद संविधान विरोधी थीं?
शिंदे के इन बयानों के बाद संसद में जमकर हंगामा हुआ, और बहस ने राजनीतिक गरमाहट पैदा कर दी।